गुलाना: घंटी बजी, स्कूल चले हम: सांदीपनि विद्यालय गुलाना में तिलक लगाकर किया नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत
प्रदेश सरकार के "स्कूल चले हम" अभियान के तहत मंगलवार को सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर सांदीपनि विद्यालय, गुलाना में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों के आगमन पर शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय का स्नेहपूर्ण वातावरण और आकर्षक परिसर देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।