लखीमपुर: 7 जुलाई को होनी थी शादी, ट्रक पलटने से जिगना गांव के युवक की दर्दनाक मौत, घर की खुशियां मातम में बदली
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिगना गांव निवासी मोनू कुमार की ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मोनू की शादी 7 जुलाई को होनी थी और घर में तैयारीया चल रही थी जहां मृतक बीते दिवस पिपरिया घनी गांव में कपड़े प्रेस करवाने गया था।