बेरमो: रेलवे गेट फुसरो में बंद घर का ताला तोड़कर नगद राशि समेत कई कीमती सामान की चोरी
Bermo, Bokaro | Oct 31, 2025 बेरमो थाना क्षेत्र के रेलवे गेट फुसरो में विष्णु साव के बंद घर में चोरों ने धावा बोल कर चोरों ने घर से नगद राशि सहित कई कीमती सामान की चोरी कर ली।शुक्रवार को यह मामला सामने आया है।समय लगभग एक बजे बताया गया कि घटना से पूर्व घर के सदस्य छठ पूजा के अवसर पर बाहर गए हुए थे। सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।