पूरनपुर: चंदिया हजारा में स्वामी विवेकानंद फुटबॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विशाल मैत्री फुटबॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।