भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब दस लीटर अवैध शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर गांव निवासी चौधरी मंडल के पुत्र लक्ष्मी मंडल के रूप में हुई है।