ईसागढ़: दहेला गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंग ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार दहेला निवासी भगवत जाटव उम्र 38 वर्ष ने गुरूवार को रात लगभग 9:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरूवार को सुबह लगभग 9 बजे रंजिश के चलते गांव के ही संतराम जाटव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।