बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़ेसरी गांव निवासी पन्नेलाल (50) का शव गुरुवार को सरयू नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि पन्नेलाल बुधवार की शाम से लापता थे। वे कस्बे में कपड़ों की फेरी लगाकर जीवन-यापन करते थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे।