धौलपुर: मावठ ने किया नए साल 2026 का स्वागत, बढ़ी सर्दी; दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, अलाव के सहारे दिखे लोग
कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पिछले 2 दिन दोपहर को खिली धूप के बाद नई साल 2026 का पहले दिन कड़ाके की ठंड के साथ बूंदाबांदी भी हुई यानी नए साल की शुरुआत मावठ के साथ शुरू हुआ। गुरुवार 1 जनवरी को सुबह से ही ठंड का तीखा असर देखने को मिला। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों