धौलपुर: पत्नी ने पति की हत्या की, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने शेरगढ़ किले पर पत्थर से कुचलकर की गई युवक रविकांत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी, पत्नी के प्रेमी शाहरुख खान को भी गिरफ्तार किया था। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि बीते दिनों शेरगढ़ किले के पास दौनारी गांव निवासी रविकांत की हत्या हुई थी। इस मामले का ख