माखननगर रोड स्थित बाबा जी शक्कर एंटरप्राइजेज फार्म पर जीएसटी की कार्रवाई दूसरे दिन गुरुवार को करीब 1 बजे तक भी जारी रही भोपाल से आई जीएसटी की टीम ने बुधवार से फर्म के कंप्यूटर और दस्तावेजों की जांच शुरू की और गुरुवार को भी यह कार्रवाई जारी रही। स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद हलचल मची हुई है।