दुधि: शक्तिनगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के खाते में 34 हजार रुपये वापस कराया
सोनभद्र के थाना शक्तिनगर की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते में ₹34,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। आवेदक रविकांत तिवारी (निवासी: नवजीवन बिहार, म.प्र., हाल पता: कोटा बस्ती, शक्तिनगर) के साथ बीते वर्ष 29 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से ₹55,000 की साइबर धोखाधड़ी हुई थी।