रतनी फरीदपुर: जहानाबाद: गांव के ही लड़के ने नाबालिग से किया बलात्कार, परिजनों ने आरोपी को पीटा
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के परस बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की कोचिंग के लिए जा रही थी, तभी गांव का ही एक लड़का ने उसे जबरन अपने चाचा के घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।