जोधपुर: जोधपुर नगर निगम के राजस्व गांव वीर तेजाजी नगर और पूर्वी पाल को शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
जोधपुर नगर निगम राजस्व गांव वीर तेजाजी नगर और पूर्वी पाल को शामिल करने विरोध में सोमवार दोपहर 2:00 बजे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम का ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सांगरिया नवसृजित राजस्व गांव वीर तेजाजी नगर बनाया गया और ग्राम पंचायत पाल से नवसृजित राजस्व गांव पूर्वी पाल बनाया गया।