मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में तिलक समारोह में जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, पति-पत्नी व मासूम बेटा गंभीर घायल
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरी गांव निवासी निरंजन कुमार, उनकी पत्नी गायत्री देवी तथा चार वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार बुधवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, तीनों कार से सवार होकर गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र स्थित दलेली गांव तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के एक