लखीमपुर: संकटा देवी रोड पर अतिक्रमण हटाने और नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया आरोप
संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहे तक हजरतगंज की तर्ज पर बन रही सड़क में कुछ दुकानों के सामने बिना अतिक्रमण हटाए नाला निर्माण कराए जाने से व्यापारियों में प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश है। व्यापारियोंं का आरोप है कि कुछ गिने चुने बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। व्यापारियों ने सीएम से शिकायत करने की बात कही है।