लखीमपुर: सदर कोतवाली परिसर में सीडीओ व एसपी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, फरियादियों की सुनी गई फरियाद
माह के चौथे शनिवार को जनपद लखीमपुर खीरी के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। एसपी गणेश प्रसाद व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने लखीमपुर सदर कोतवाली सदर परिसर में उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की है। इस दौरान प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच कराकर निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।