मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी की गला दबा कर हत्या चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान, मौके पर पहुंची पुलिस
पड़री थाना क्षेत्र के दुबेपुर बसारी गांव में 15 वर्षीय किशोरी कविता की हत्या कर दी गई रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतका की मां रिबा देवी ने बताया कि शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोए थे। सुबह लड़की गायब मिली।