आलमनगर: आलमनगर मुख्यालय में रामनवमी महोत्सव में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
आलमनगर मुख्यालय के नंदकिशोर माधवानंद उच्च विद्यालय परिसर में भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रविवार को चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य कृपा शंकर जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कलाकारों के द्वारा भव्य नर्सिंग अवतार की झांकी भी दिखाई गई।