शेरघाटी: बाँके बाजार में वन विभाग की उदासीनता से फल-फूल रहा आरा मशीन का अवैध कारोबार
Sherghati, Gaya | Apr 15, 2025 बाँके बाजार प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग की अनदेखी के चलते आरा मशीन कारोबारियों का धंधा दिन-दूनी, रात-चौगुनी तरक्की कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरा गौरखधंधा विभागीय मिलीभगत का नतीजा है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर मंगलवार को शाम 4 बजे बताया कि रौशनगंज थाना क्षेत्र के बैताल, इंटवा और लेम्बोइया गांव में कई आरा मशीनें धड़ल्ले से संचालित