शेरघाटी: पलकिया मोड़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
Sherghati, Gaya | Apr 12, 2025 शेरघाटी शहर के रिंग रोड स्थित पलकिया मोड़ के पास शनिवार को शाम 5 बजे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर स्वेच्छा से कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी के बाद कार्रवाई की गई।