सहारनपुर: 72 घंटे में पंजाब से सकुशल मिला लापता बालक, मिठाई बंटी और ढोल बजे, पुलिस ने परिवार से मिलाया: एसपी सिटी ने दी जानकारी
जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के 14 वर्षीय मुन्ना पुत्र मुंतिजार, जो नाराजगी में घर से बिना बताए चला गया था, मात्र 72 घंटे में पंजाब से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।