इस्माइलपुर: पुलिया निर्माण की जांच, काम बंद करने का निर्देश
खैरपुर कदवा के नंदग्राम कदवा में पुलिया मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में खराब ईंट और निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया। जांच के दौरान काम चलता मिला, जिसके बाद जिप अध्यक्ष ने संबंधित जेई को फोन कर नाराजगी जताई और तत्काल का