धामपुर: गांव कुराली के पास रामगंगा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत,एनडीआरफ की टीम ने शव को निकाला।
Dhampur, Bijnor | Jun 29, 2026 सोमवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कुराली के पास राम गंगा नदी में मोहम्मद अदनान नहाने के लिए गया था ।बताया जाता है कि वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई ।एनडीआरफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है उनका रो रो कर बुरा हाल बना है।