पुखरायां कस्बे के पटेल चौक के निकट स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायते सुनी और उनका निस्तारण किया। आसपास के गांव से पहुंचे लोगों ने जनता दरबार में अपनी अपनी शिकायते दर्ज कराई। कैबिनेट मंत्री ने शिकायतों के जल्द निस्तारण आदेश दिए गए हैं।