रहटगांव: रहटगांव सहित ग्रामीण महिलाओं-युवाओं ने किया आलमपुर जैव संसाधन केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण
जिले में जैविक खेती और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम खरतलाय, गुरारखेड़ा, मगरधा, रहटगांव एवं टिमरनी से आई 60 ग्रामीण महिलाओं और 15 युवाओं ने आलमपुर स्थित जैव संसाधन केंद्र (कस्तूरी फार्म) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिभागियों को जैविक खेती की व्यावहारिक तकनीकों और टिकाऊ कृषि मॉडल की जानकारी दी गई।