चंपारण के सुगौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, निमुई (दक्षिणी भाग) स्थित मतदान केंद्र संख्या 219 पर वीवीपैट की पर्चियां मिलने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निर्वाचन कार्य मे ं गंभीर लापरवाही को देखते हुए मतदान ड्यूटी पर तैनात चारों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।