गौरिहार: ग्राम सिसोलर में योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को योग और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ग्राम सिसोलर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर डॉक्टर भावना राजे नरेंद्र प्रजापति ने किशोर-किशोरियों और महिलाओं को योग, संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।