रामपुर: चाकू चौराहे के निकट मोटरसाइकिल और जूस के ठेले से टक्कर में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 24, 2024 थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के ग्राम हरेटा निवासी अतीक ज़री कारीगर है। रामपुर से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। चाकू चौराहे के निकट जूस के ठेले और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में अतीक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।