चकाई: सगदनीडीह गांव के समीप सड़क पार कर रही महिला को पल्सर ने मारी ठोकर, मौत
Chakai, Jamui | Feb 6, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर सगदनीडीह गांव के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को देवघर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।