खजनी: उरुवा में बारात पर हमला, दूल्हे की कार का शीशा तोड़ा, दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश, पुलिस की मौन स्वीकृति
उरुवा थाना क्षेत्र के नकोझा मोड़ के पास रविवार रात बांसगांव के कल्याणपुर गांव से बेलघाट जा रही बारात पर हमला हो गया। बाइक सवार युवकों ने साइड देने को लेकर विवाद के बाद दूल्हे की कार का शीशा तोड़ दिया। दूल्हे को किसी तरह दूसरी गाड़ी से विवाह स्थल पहुंचाया गया और शादी की रस्में पूरी हुईं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की कोशिश चल रही है।