त्योंदा: जिले में अब तक 114 किसानों से 698 मैट्रिक टन धान की हुई ख़रीदी, 82 किसानों को ₹1.23 करोड़ का किया गया भुगतान
Tyonda, Vidisha | Dec 30, 2024 जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि जिले में 2 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 114 किसानों से 698 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 882 है।बताया कि जिले में भुगतान योग्य राशि 1.60 करोड़ में से 82 किसानों को 1.23 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है