दतिया नगर: दिनारा रोड पर माँ, बेटी और बेटे पर जानलेवा हमला, गुम्मे से सिर फोड़ा, फायरिंग में युवक बाल-बाल बचा, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनारा रोड स्थित नंदनी स्कूल के पास शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा की गई हिंसक वारदात सामने आई है। आरोपियों ने 18 वर्षीय युवक पर फायरिंग की और बीच-बचाव करने आई उसकी मां व बहन के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए। वारदात का वीडियो शनिवार रात 11 वजे सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।