झालरापाटन: द्वारकाधीश मंदिर पर आयोजित हुआ मखमली पिलि घटा मनोरथ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
झालरापाटन में शुक्रवार शाम 5:30 बजे द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में द्वारिकाधीश मंदिर पर मखमली पिलि घटा मनोरथ का आयोजन किया। जिसमें भगवान द्वारकाधीश और नवनीत प्रिया जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया जिनमें दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।