हाजीपुर: पुलिस लाइन के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित पुलिस लाइन के पास गुरुवार को बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हाजीपुर के धर्मगाछी निवासी भोला ठाकुर (पिता- रमाशंकर ठाकुर) तथा लालगंज थाना क्षेत्र के अनवरपुर निवासी निशांत कुमार (पिता- जितेंद्र राय) के रूप में हुई है।