दलौदा: धुंधड़का हाट बाजार में अतिक्रमण बना मुसीबत, लंबा जाम लगने से घंटों परेशान रहे लोग
मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के धुंधड़का हाट बाजार में 21 जून दोपहर करीब 3 बजे भारी जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,स्थानीय लोगों ने दुकानदारों के अतिक्रमण को जाम का कारण बताते हुए प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया,