सेन्हा: सेन्हा में पुलिस का एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान, कागजात की जांच और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील
लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर सेन्हा थाना क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 6:30 बजे एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सेन्हा थाना प्रभारी के आदेशानुसार एएसआई असरफी बहेलिया ने किया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, थैला तथा अन्य सामानों की बारीकी से जांच की गई।