गोपालगंज: गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाली गंडक नदी के पुल में आई दरार, बड़े वाहनों पर रोक: डीएम पवन कुमार
गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के स्पैन में गैप आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि महासेतु का पाया संख्या-5 धंस गया है, जिसके कारण पुल के एक हिस्से में गैप दिखाई देने लगा है। इसकी जानकारी डीएम पवन कुमार सिन्हा ने शनिवार की शाम 4 बजे दी। साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे कार्य भी किए निरीक्षण।