कटनी नगर: कटनी रेलवे में तत्काल टिकट दलाली का खेल? रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, आम यात्री लाइन में — सिस्टम पर उठे गंभीर आरोप
कटनी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि देर रात से ही कुछ लोग टिकट काउंटर के आसपास मौजूद रहकर शुरुआती टोकन हासिल कर लेते हैं और बाद में इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर टिकटों की उपलब्धता प्रभावित होती है। इससे आम यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी निराश लौटना पड़ रहा है।