शाहजहांपुर: दबंगो पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए गांधीनगर के पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले पीड़ित अमित भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को दिए गए शिकायती पत्र देकर कस्बे के चंगेज खां सहित अन्य साथियों के साथ दरवाजे पर आकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए उपरोक्त दबंगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है।