राजगढ़: राजगढ़ में मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट हुआ सटीक,सोमवार सुबह 7 बजे से 1 घंटे तक बरसे बादल, उमस से मिली राहत।
राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह मौसम विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह सटीक साबित हुआ। सुबह 7 बजे से शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो करीब एक घंटे तक चला। लगातार गिरे पानी से सड़कें तरबतर हो गईं और लोगों को गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली।सोमवार सुबह करीब 6 बजे ही मौसम विभाग ने राजगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की