बांधवगढ़: कंचन खुली खदान प्रभावित शासकीय भवनों के विस्थापन पर कलेक्टर सख्त, नए भवनों के प्रस्ताव और स्कूल सुरक्षा को दी प्राथमिकता
कलेक्टर की अध्यक्षता में कंचन खुली खदान से प्रभावित शासकीय भवनों के विस्थापन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को नए भवनों के निर्माण के लिए निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने घुलघुली में लंबित सर्वे शीघ्र पूरा करने, प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के सभी विकल्पों की जानकारी देने दिए निर्देश दिए।