करांजी पंचायत में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जराटोली में कर्मठ कांग्रेसी जमील अख्तर के आवास पर सर्वप्रथम झंडारोहण किया गया। इसके बाद पंचायत अध्यक्ष सहबान अंसारी व प्रभारी फहीमुल हक के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडा फहराया।