सिकंदरा: सिकंदरा में महर्षि कश्यप मुनि की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
सिकंदरा नगर के केसरवानी ठाकुरबाड़ी में अध्यक्ष रंजीत केसरी के नेतृत्व में महर्षि कश्यप मुनि की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ शुरू हुआ। मंगलवार शाम 7 बजे के करीब महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर देश का दूसरा सबसे सुंदर कश्यप मुनि मंदिर है।