ऊंचाहार: जीवन बक्स का पुरवा खरौली के पास बाइक सवार की कार से टक्कर, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर जीवन बक्स का पुरवा खरौली गाँव के पास रविवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।तिवराइन का पुरवा मजरे कंदराँवां निवासी धर्मेश बाइक से जमुनापुर की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी अचानक बैक होने के दौरान सड़क पर आ गई, जिससे बाइक लेकर धर्मेश टकरा गया।घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।इलाज चल रहा है।