नागौद: उचेहरा नगर में भव्य यात्रा निकालकर बाबा की शान में चादर चढ़ाई गई
Nagod, Satna | May 29, 2026 ऊँचेहरा नगर स्थित नौगजा बाबा दरगाह में आयोजित सालाना उर्स इस बार भी कौमी एकता की मिसाल बनकर सामने आया। परंपरा के अनुसार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने की भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा की खिदमत में चादर पेश की।30और 31 मई को होगा कब्बली का आयोजन।