चैनपुर: डालटनगंज-चैनपुर के बीच कोयल नदी में नए पुल का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत
डालटनगंज-चैनपुर के बीच कोयल नदी पर नये पुल का निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार से मशीन लगाकर पाइलिंग निर्माण कार्य शुरू प्रारंभ किया गया। पुल का निर्माण शुरू होने से लोगों में भारी हर्ष है। निर्माण कार्य देखने के लिए कोयल नदी के पुराने ब्रिज पर चिलचिलाती धूप में भी लोगों की भीड़ लगी रही। वाहन रोककर लोग निर्माण कार्य देखते नजर आए।