गुरुवार दोपहर में 3 तहसील रोड़ पर शिक्षा विभाग के कार्यालय में अशासकीय विद्यालय संघ ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए BRC राधेश्याम पाटिदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पिछले अनुभवों का हवाला देते हुए निजी स्कूल संचालकों ने मिडिल स्कूल ग्राउंड में बच्चों के लिए पर्याप्त छाया, शीतल जल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की मांग की।