निवास: निवास पहुंचे प्रख्यात संत दादा गुरु का पुष्पवर्षा से स्वागत, लगभग पांच वर्षों से निराहार हैं संत दादा गुरु
Niwas, Mandla | Oct 27, 2025 निवास नगर में प्रख्यात संत दादा गुरु का आगमन होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया गया कि रसलगंज यज्ञ शाला कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने दादा गुरु का भावपूर्ण स्वागत किया। पुष्पवर्षा, नारियल वंदन और जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बन गया आगमन के पश्चात दादा गुरु का काफिला नगर के शतचंडी मैदान पहुँचा, मंच पर पहुँचते ही "हर-हर नर्मदे" के उद्घोष लगे।