मानिकपुर: नाबालिक लड़के से अप्राकृतिक दुष्कर्म के अभियुक्त को न्यायालय ने 20 वर्ष का कारावास व ₹5000 के अर्थदंड से किया दंडित
चित्रकूट न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट रेनू मिश्रा ने,कोतवाली कर्वी में पंजीकृत धारा377 IPC व 6 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त,ननकू पाण्डेय नि0 शंकर बाजार कर्वी को, न्यायालय ने 20वर्ष का कारावास व 5 हजार रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।पुलिस ने शनिवार शाम 6:25 बजे प्रेस नोट जारी किया,अभियुक्त ने 01/08/2020 को 8 वर्षीय बालक से दुष्कर्म किया था।