गुरारू: गुरारू में आज सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Guraru, Gaya | Jul 12, 2026 गुरारू बाजार में लाइन मरम्मत और पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण आज रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता संजय चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र की बिजली काटी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। इस दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा होगी।